समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत भी नाजुक, मेदांता में विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की टीम कर रही है इलाज।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत भी नाजुक, मेदांता में विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की टीम कर रही है इलाज।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत भी नाजुक, मेदांता में विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की टीम कर रही है इलाज।
यूपी के तीन बार के मुख्‍यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।गुरुग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती मुलायम सिंह यादव की सेहत के बारे में जानकारी साझा करते हुए मंगलवार को मेदांता हॉस्पिटल ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की एक बड़ी टीम सपा संरक्षक का इलाज कर रही है। मुलायम सिंह की हालत में गिरावट के चलते सोमवार को उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट किया गया था। सपा के संस्‍थापक और संरक्षक 82 वर्षीय मुलायम सिंह का यादव का मेदांता में इस साल अगस्‍त से इलाज चल रहा है।इसके पहले समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा था कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की हालत स्थिर है। उनके बेटे और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल पहुंचे जहां उनके पिता भर्ती हैं,पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के तमाम वरिष्‍ठ नेता सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए इस बारे में जानकारी ली है। उन्‍होंने मुलायम सिंह के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की प्रार्थना की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी  करेंगे अलीगढ़ कमिशनरी में बैठक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी करेंगे अलीगढ़ कमिशनरी में बैठक

नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज करेंगे अलीगढ़ कमिशनरी में बैठक।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अलीगढ़ कमिशनरी में बैठक करने प्रातः 11 बजे सड़क मार्ग से अलीगढ़ आयेंगे।तय कार्यक्रम के अनुसार वह जी टी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में प्रथम सत्र में प्रातः11 बजे अलीगढ़ कमिशनरी के चारों जिलों(अलीगढ़,हाथरस,एटा व कासगंज) के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे तत्पश्चात 1 बजे से चारों जिलों(अलीगढ़,हाथरस,एटा व कासगंज) के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे उससे पूर्व वह गांधी जयंती के अवसर पर नुमाइश मैदान स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे साथ ही साथ गांधी आश्रम भी जाएंगे।उपरोक्त जानकारी भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा ने दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी  करेंगे अलीगढ़ कमिशनरी में बैठक

बृजलाल खाबरी बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- सबको साथ लेकर चलती है कांग्रेस।

बृजलाल खाबरी बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- सबको साथ लेकर चलती है कांग्रेस।
यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष की घोषणा हो गई है। बृजलाल खाबरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष होंगे। उनके साथ ही नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव, योगेश दीक्षित, अजय राय व नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया है।यूपी विधानसभा चुनाव में निराशाजनक परिणाम आने के बाद अजय कुमार लल्लू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके करीब छह महीने बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी यूपी की प्रभारी रह चुकी हैं लेकिन उनकी लगातार सक्रियता के बावजूद कांग्रेस को प्रदेश में सिर्फ दो सीटों पर ही जीत मिली है।प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने की घोषणा पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि मैं इस भूमिका के लिए तैयार हूं। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है। हम धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करते। दलित प्रदेश अध्यक्ष होने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज की जरूरत को ध्यान में रखकर निर्णय लिया है। प्रदेश में कांग्रेस को लेकर चुनौतियों पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक हालात बदलते रहते हैं। पहले हम सत्ता में थे। अब नहीं हैं। ये लड़ाई देश और संविधान बचाने की है और हम सभी को साथ लेकर चलेंगे,कांग्रेस ने एक तरफ बृजलाल खाबरी को अध्यक्ष बनाकर दलित समाज को मैसेज दिया है। वहीं, प्रांतीय अध्यक्षों में दो ब्राह्मण, एक मुस्लिम, एक भूमिहार और पिछड़ी जाति से दो प्रांतीय अध्यक्ष बनाए हैं। बताया जा रहा है कि घोषित पदाधिकारियों को जातीय आधार पर कार्यक्षेत्र दिए जाएंगे। पूर्वांचल में वीरेंद्र चौधरी, प्रयाग में अजय राय, अवध में नकुल दुबे, ब्रज में यादवलैंड से आने वाले अनिल यादव और बुंदेलखंड में योगेश दीक्षित को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी  करेंगे अलीगढ़ कमिशनरी में बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी खरगे ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, चिदंबरम और दिग्विजय सिंह का नाम आगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी खरगे ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, चिदंबरम और दिग्विजय सिंह का नाम आगे*
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद शनिवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज है। सूत्रों की माने तो वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह को राज्यसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने के लिए सबसे आगे माना जा रहा है।माना जा रहा है कि एक व्यक्ति एक पद फार्मूले के तहत खरगे ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा है। बता दें कि एक व्यक्ति एक पद फार्मूले के तहत अशोक गहलोत को पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। कर्नाटक के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खरगे का नया पार्टी अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। हालांकि, इनका मुकाबला सांसद शशि थरूर से होगा। अचानक ही पद की दौड़ में शामिल हुए खरगे का जी-23 के नेताओं ने भी समर्थन किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी  करेंगे अलीगढ़ कमिशनरी में बैठक

अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष।

अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, तीनों नामांकन पत्र में अखिलेश यादव का नाम*
समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ में दो दिन से माहौल बना रखा है। बुधवार को पार्टी के राज्य स्तरीय सम्मेलन में नरेश उत्तम पटेल को फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया तो आज होने वाले 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने अखिलेश यादव के निर्वाचन की घोषणा। जनवरी 2017 के बाद पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ में हो रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी  करेंगे अलीगढ़ कमिशनरी में बैठक

अखिलेश ने लगाया चुनाव आयोग पर मुस्लिम व यादव वोट काटने का आरोप।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर निशाना, बोले- काटे गए यादव व मुस्लिम वोट।
समाजवादी पार्टी के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर समाजवादी पार्टी के एक दिनी राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी नेता तथा कार्यकर्ता को पांच वर्ष में नया इतिहास लेने का संकल्प लेने को भी कहा है। समाजवादी पार्टी के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि आज मुझे अध्यक्ष बनाने के लिए मैं आप सबका बहुत आभारी हूं और आप सभी लोगों ने मुझे यह जिम्मेदारी तब दी है जब देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। भाजपा की सरकार ने देश प्रदेश में सभी एजेंसी पर कब्जा कर रखा है। इनकी मदद से सरकार विपक्षी दल के नेताओं पर दबाव बनाने के प्रयास में लगी है।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग पर बेहद गंभीर तथा पक्षपात करने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों के फरमान पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी गड़बड़ी की। आयोग ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीट पर यादवों और मुसलमानों के वोटों को बीस-बीस हजार कम कर दिया। इस मामले की जांच कराई जा सकती है। जिससे कि पता चले किसके कहने पर कितने लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया। यह तो लोगों को मतदान से वंचित करने का बड़ा अपराध है।