• समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के निर्देश पर राम अवतार सैनी(विधायक 24-नूरपुर विधानसभा) के नेतृत्व में लखनऊ से चली सामाजिक न्याय रथ यात्रा का आज बरेली में स्वागत।

• पीलीभीत बरेली बॉर्डर शाही पुलिस चौकी पर जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप जी व जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा व दर्जन भर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रिसीव कर किया रथ यात्रा का स्वागत।

• इसके बाद नवाबगंज में पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार जी व विधानसभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम गंगवार, सैंथल चेयरमैन कंबर एजाज शानू ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया स्वागत।

• इसके बाद रथयात्रा लभेड़ा पहुंचने पर सपा नेता नजाकत खां, मजहर खान द्वारा दर्जन भर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत।

• इसके बाद रथयात्रा रिठोरा पहुंचने पर जिला उपाध्यक्ष तनवीर उल इस्लाम ने किया स्वागत।

• इसके बाद गांधी उद्यान बरेली पर महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुलतानी व पूरी महानगर कमेटी व सपा नेताओं द्वारा स्वागत।

• देवचरा आगमन पर यात्रा का स्वागत विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जुल्फिकार ने किया।

• आंवला आगमन पर चेयरमैन आबिद अली व विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल यादव ने किया स्वागत।

• आज आंवला में यात्रा ठहरेगी कल बदायूं प्रस्थान करेगी।

• यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुलतानी, जिला उपाध्यक्ष शूटर समर्थ मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष तनवीर उल इस्लाम, मोहित भारद्वाज, अनुराग सिंह नीटू, छात्रसभा उपाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, बाबा साहब वाहिनी के अध्यक्ष पवन वर्मा, जिला सचिव द्रोण कश्यप, समयून खान, सलमान पठान, राजेश यादव, रमन यादव, छेदालाल गंगवार आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।