*पालिका डांडिया उत्सव 2023 न्यूज़*

पीलीभीत।

नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर नगर पालिका परिषद की ओर से पालिका डांडिया उत्सव 2023 आयोजित किया गया। उत्सव में शहर के हजारों लोगों ने बाहर से आए कलाकारों और नॉनस्टॉप म्यूजिक पर गरबा डांडिया किया। कार्यक्रम में लोगों ने डीजे और लाइव सिंगिंग का भी आनंद उठाया।
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित पालिका डांडिया उत्सव 2023 का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया।
मॉम्स प्राइड स्कूल बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। डिवाइन कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना की गई। पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल स्वागत भाषण में कहा कि उनकी सोच है कि शहर में विकास कार्य और स्वच्छता के साथ ही लोग संस्कृति से भी जुड़े रहे। इसीलिए नवरात्र पर पालिका की ओर से पहली बार डांडिया उत्सव आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 महिलाओं को नारी शक्ति बंधन 2023 सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके बाद शिवम शर्मा ग्रुप का डांस कार्यक्रम आयोजित हुआ। सम्यक पाराशरी का बांसुरी वादन हुआ। शहर के सुमित का नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके बाद बाहर से आए कलाकारों ने पालिका डांडिया उत्सव की कमान संभाल ली। नॉन स्टॉप म्यूजिक डांडिया डीजे के साथ गरबा ट्रिप ने शहर के लोगों को अपने साथ नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया। डेकोरेशन लाइव बैंड के बीच शहर के लोगों ने डांडिया नृत्य किया। दिल्ली के डांस ग्रुप के कलाकारों ने लोगों को अपने साथ नृत्य करने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद पालिका डांडिया उत्सव में हर कोई झूमता हुआ दिखने लगा। वैशाली विजय की मिमिक्री ने सभी को खूब हंसाया। टीवी कलाकार विशाल प्रकाश ने बेहतरीन गीत सुनाए। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली से आई मनीषा और शहर के चिरंजीवी गौर ने किया।
डांडिया उत्सव के रंग-बिरंगे पंडाल और स्टेज पर लाइव बैंड की चकाचौंध के बीच ड्रमंड कॉलेज मैदान में लगे फूड जोन, ज्वेलरी जोन और किड्स जोन में लोगों ने खूब मस्ती की और लज़ीज व्यंजनों का आनंद लिया व खरीददारी की। समापन पर पुत्तन आतिशबाज द्वारा बेहतरीन आतिशबाजी की गई।
कार्यक्रम में डीएम प्रवीण कुमार लक्ष्यकार, एसपी अतुल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर, विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यक्रम समिति सदस्य राकेश गुप्ता, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक सत्यपाल गंगवार, भाजपा नेता आशीर्वाद अग्रवाल, गौरव अवस्थी, संजीव मोहन अग्रवाल, नगर पालिका पीलीभीत के समस्त सभासद सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। अंत में लिखी ड्रॉ निकला गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार रेफ्रिजरेटर, द्वितीय पुरस्कार दो माइक्रोवेव और तृतीय पुरस्कार तीन डिनर सेट के साथ अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
—–
इन्हें मिला नारी शक्ति वंदन 2023 सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पारित अधिनियम के उपलक्ष में नारी शक्ति वंदन 2023 सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट पूजा गुप्ता, सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा गंगवार, पीसीएस जे प्रिया मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर, पीसीएस प्रियंका सक्सेना, सीओ सिटी अंशु जैन, आईएमए अध्यक्ष डॉ रश्मि प्रकाश, प्रभारी निरीक्षक गजरौला रूपा बिष्ट और समाजसेवी पदमा चंद्रा को नारी शक्ति वंदन सम्मान से सम्मानित किया गया।