भाजपा पांचवीं सूची में 94 प्रत्याशियों के नामों का करेगी ऐलान*
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की पांचवीं सूची मंगलवार को आ सकती है। दिल्ली में मध्य प्रदेश भाजपा की बड़ी बैठक बुलाई गई है।इसमें प्रदेश भाजपा के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा है बैठक के बाद बाकी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। इसमें 70 नाम हो सकते हैं। पिछले कुछ दिन से भाजपा के बड़े दिग्गज नेता 94 प्रत्याशियों के नाम पर लगातार मंथन कर रहे थे। अब चुनाव में एक महीने से भी कम का समय बचा है। 21 अक्तूबर को नामांकन की अधिसूचना जारी हो जाएगी। नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने एकमुश्त 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। वहीं, भाजपा ने अब तक अपनी चार सूची जारी की है, जिसमें 136 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।भाजपा ने इस बार अपने तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिया है। अभी आठ मंत्रियों के टिकट होल्ड हैं। एक मंत्री यशोधरा राजे ने स्वास्थ्य के चलते चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। भाजपा ने अभी तक 57 विधायकों को टिकट दिया है। वहीं, तीन विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
Recent Posts
- तेज रफ़्तार डी सी एम की टक्कर के शिकार हुए से स्कूटी सवार दंपत्ति। पत्नी की मौत।
- तेज रफ़्तार डी सी एम की टक्कर के शिकार हुए से स्कूटी सवार दंपत्ति। पत्नी कि मौत।
- बाबा श्याम जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया।
- ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस ने उद्योग में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन एड-ऑन कवर की शुरुआत की
- बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर चलकर धोखेबाज ताकतों और तानाशाही के खिलाफ हमेशा लड़ेंगे::शैली शर्मा*
Most Used Categories
- All India News (2,781)
- News from All India (997)
- फर्रुखाबाद (945)
- UP News (305)
- Pilibhit News (298)
- Uncategorized (134)
- Jobs/Recruitment (133)
- Dharm/Jyotish (103)
- GO-Govermmet Orders/ Policy (93)
- सरोकार (91)