[ad_1]
फर्रुखाबाद। नाती के साथ बेटे की दुकान पर जा रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को पीआरबी से लोहिया अस्पताल भेजा गया, वहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। नाती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शहर के मोहल्ला खड़ि़याई निवासी कमलेश चंद्र दीक्षित (65) अपने नाती अंशू (11) पुत्र स्व. कपिल के साथ पैदल बेटे सचिन दीक्षित की ठंडी सड़क स्थित दुकान पर जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों रेलवे स्टेशन के पास पीएनबी बैंक के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों को मृत घोषित कर दिया। अंशू का इलाज शुरू कर दिया गया है।
सचिन दीक्षित ने बताया कि उनकी कीटनाशक छिड़काव की मशीन मरम्मत की दुकान है। घर पर कोई खाना बनाने वाला नहीं है। लिहाजा पिता घर में खाना बनाने के बाद दुकान पर आ जाते थे। उन्हीं के साथ भांजा अंशू भी आ रहा था। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
[ad_2]
Source link