[ad_1]
फर्रुखाबाद। किशोरी ने बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विरोध करने पर शिक्षक व मां ने किशोरी के साथ मारपीट भी की है। मामा के साथ आई किशोरी ने प्रभारी एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का पति से विवाद हो गया। पति बुलंदशहर में रहने लगा। महिला 15 वर्ष की बेटी के साथ रह रही है। गांव सिकंदपुर प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक का महिला के घर पर आना-जाना था। आरोप है कि शिक्षक ने महिला की पुत्री के साथ 10 अक्तूबर की रात दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शिक्षक व महिला ने किशोरी के साथ मारपीट की। किशोरी 11 अक्तूबर को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मामा के घर पहुंची। किशोरी ने मामा को पूरी घटना की जानकारी दी। मामा किशोरी को लेकर शमसाबाद थाने पहुंचा। शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। प्रभारी एसपी डॉ. संजय कुमार ने जांच करवाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
[ad_2]
Source link