[ad_1]
नवाबगंज। पाइप लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से खाना पका रही जहूरन बेगम सहित छह लोग झुलस गए। सभी को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार हो रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव नादी वीरपुर में शुक्रवार को वसीम की पत्नी जहूरन बेगम छत के बरामदे में गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी। अचानक पाइप से गैस का रिसाव हो गया। जहूरन जब तक कुछ समझ पाती आग गैस के बहाव से तेज हो गई। इस दौरान पास ही चारपाई पर बैठी पुत्री निशा, मुस्कान, आशिया, पुत्र जियान तथा भोले खान की पांच साल की बेटी माहिरा झुलस गई। आग लगने से घर में चीख पुकार मच गई। आग की लपटें देख और शोर सुनकर गांव वाले भागकर वसीम के घर पहुंचे। गांव के लोगों ने जतन कर सिलिंडर की आग पर काबू पाया। मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। गांव पहुंची एंबुलेंस सभी को लेकर लोहिया अस्पताल आई। यहां आपातकालीन चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका उपचार शुरू किया। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष जेपी शर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी की।
[ad_2]
Source link