[ad_1]

पीलीभीत। जिला शाहजहांपुर की युवती ने बताया कि थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में साथियों ने भी उससे दुष्कर्म किया। अब युवक युवती को लगातार धमका रहा है।

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि थाना घुंघचाई क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उससे बातचीत करता था। इसके चलते उसका उसके घर आना-जाना भी था। दो माह पूर्व युवक उसे अपने गांव लाया। यहां तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। आरोप है कि युवक के साथियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने मामले की शिकायत घुंघचाई थाने में की है। संवाद

सामूहिक दुष्कर्म की एसपी से शिकायत

पूरनपुर। बंडा थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक गांव निवासी युवक पर दो महीने पहले बहलाफुसला कर घर लाने फिर तीन दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि गांव के चार लोगों से उसने इसकी शिकायत की। आरोप है कि चारों आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गए यहां तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर किसी को घटना की जानकारी न देने की बात कही और घर छोड़ आए। आरोप है कि बाद में फिर उसे एक धार्मिक कार्यक्रम में बुलाने की बात कहकर ले गए और तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद

[ad_2]

Source link