मोहम्मदाबाद। रात के वक्त टूटकर गिरा बिजली के केबल से करंट लगने से युवक की मौत हो गई। वह सुबह खेत जाने के लिए घर से निकला था।

थाना क्षेत्र के गांव गिरीरामपुर (भरतपुर रसूलपुर ) निवासी सुरेश कुमार उर्फ स्वदेश (35) रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से खेत जाने के लिए बाहर निकला। उसी समय टूट कर गिरे बिजली के केबल की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गिर गया। चीख-पुकार पर पहुंचे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह परिजनों के साथ खेती करता था। मृतक के पुत्र आठ साल का अर्पित और छह साल का रितिक है। पत्नी प्रियंका बेहाल है। चाचा सर्वेश कुमार की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।



Source link

Verified by MonsterInsights