कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व घर में अकेली महिला को देखकर गांव के ही युवक ने उससे मारपीट कर दुष्कर्म किया। अगले दिन घर जाकर धमकाया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम करीब सात बजे एक महिला घर में अकेली थी। महिला का पति बड़ोदरा में नौकरी करता है। गांव के ही युवक ने महिला को अकेला देखा तो घर में घुस गया। युवक ने महिला को चारपाई पर दबोच लिया। उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। बाद में किसी से न कहने की धमकी देता हुआ भाग गया। महिला का पति भी घर वापस आ गया। इस पर युवक फिर महिला के घर पहुंचा। कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो तुम लोगों को जान से मार डालेंगे।

शनिवार को महिला अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची। जयसिंहपुर निवासी सुरजीत उर्फ सिपाही निवासी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।



Source link

Verified by MonsterInsights