कायमगंज। नौ माह पूर्व 12 वर्षीय बालक से कुकर्म के बाद हत्या के मामले में लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके नजदीकी का डीएनए जांच के लिए नमूना कराया। उसने भय के कारण पूरी घटना का खुद ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विकास कुमार ने पत्रकारों के समक्ष पूरे मामले का खुलासा किया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का 12 वर्षीय 25 नवंबर 2022 को लापता हो गया था। अगले दिन मां ने उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद 27 को बाग में उसका शव मिला था। बालक से कुकर्म कर गला घोट दिया गया था। उसके पिता दिल्ली में सिलाई करते थे। सूचना पर वे भी पहुंचे। इस बीच पुलिस ने संदिग्ध छह लोगों से पूछताछ के बाद डीएनए जांच के लिए नमूने कराए। मगर कोई नतीजा नहीं निकला। अंत में बालक के करीबी युवक का नमूना कराया तो घटना की परतें खुलती चली गईं।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि आखिर में सातवें नंबर पर 5 सितंबर को बालक के करीबी बॉबी उर्फ अनीश शर्मा का डीएनए जांच के लिए पुलिस ने नमूना कराया। इसके बाद उसे खुद ही घबराहट होने लगी। इसके बाद आठ सितंबर यानी शुक्रवार को वह खुद थाने आया। उसने अपना जुर्म कबूल किया। बोला उसे भय के कारण नींद नहीं आ रही है। कायमगंज पुलिस ने उसका बयान लिया। फिर न्यायालय में बयान कराए। उसने बताया कि बालक के पिता ने उसके परिवार की जमीन खरीदी थी। इसको लेकर उनसे रंजिश है।

इस रंजिश के चलते वह बालक को बाग में ले गया। वहां दोनों ने पहले शराब पी। इसके बाद उसने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसने बालक का मफलर से गला घोट दिया। शनिवार को मृतक की मां पूजा ने थाने आकर हत्यारोपी से खुद की जान को खतरा बताया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी विकास कुमार ने कहा कि मामले का पर्दाफाश करने के लिए कायमगंज के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल, कांस्टेबिल पुष्पेंद्र कुमार व संजीव कुमार लंबे समय से प्रयासरत हैं। इससे खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।



Source link

Verified by MonsterInsights