फर्रुखाबाद। ठेकेदार की खरीद वाले पेड़ काटते वक्त एक मजदूर गिर गया। इससे उसके गंभीर चोटें आईं। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। परिजनों का बुरा हाल है।

जिला एटा थाना नयागांव के गांव करनपुर निवासी धर्मेंद्र राजपूत (35) मजदूरी पर पेड़ काटने का काम करते थे। गांव के ही एक युवक ने कुछ पेड़ खरीदे थे। वह उसे पेड़ कटवाने के लिए ले गया था। दोपहर करीब 12 बजे धर्मेंद्र पेड़ पर चढ़कर डाली काट रहा था। इसी दौरान अचानक वह नीचे आ गिरा। उसके ऊपर पेड़ की डाल भी गिर गई। इससे उसके गंभीर चोटें आईं। गांव के ही राहुल और भाई प्रदीप राजपूत उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाई प्रदीप ने बताया कि धर्मेंद्र पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। बड़ा भाई सुभाष, सर्वेश, प्रदीप और छोटा नंदकिशोर है। धर्मेंद्र की मौत की सूचना मिलने पर मां हारवती, पत्नी कांती देवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके दो पुत्र अभि और रितिक हैं।



Source link

Verified by MonsterInsights