शमसाबाद। जर्जर दीवार गिरने से मौसेरे दो मासूम भाई दबकर घायल हो गए। सीएचसी मेें दोनों की हालत गंभीर होने पर उनको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना क्षेत्र के गांव बैरमपुर निवासी राधा कृष्ण की पुत्री पूजा की शादी गांव फरसोली निवासी मोनू के साथ हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद पूजा को एक पुत्र देवांश व पुत्री हुई। इसके बाद पूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन वर्ष का देवांश नाना के पास रह रहा है। रक्षाबंधन पर राधा-कृष्ण की दूसरी पुत्री जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ गांव निंधौली निवासी दुर्गा पांच वर्ष के पुत्र कार्तिकेय को साथ लेकर मायके आई।

सोमवार सुबह देवांश व कार्तिकेय दरवाजे के बाहर खेल रहे थे। उसी दौरान जर्जर दीवार दोनों मासूमों के ऊपर गिर गई। मलबे में दोनों मासूम दब गए। परिजनों ने मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों के गंभीर चोटें आई थी। परिजनों ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उनको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।



Source link

Verified by MonsterInsights