नवाबगंज। खेत पर धान की फसल में पानी लगा रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी पर परिजन पहुंचे। किसान को उठाकर निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम उखरा निवासी कुंवरपाल शाक्य (29) गुरुवार शाम अपने खेत पर धान की फसल में पानी लगा रहा था। सबमर्सिबल पंप के लिए आई विद्युत लाइन का तार किसी तरह टूटकर पानी में गिर गया। टूटे तार में करंट प्रवाहित होने से किसान इसकी चपेट में आ गया। वह खेत मेें ही गर गया। काफी देर तक किसान के घर न पहुंचने पर परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। किसान को पड़ा देखकर परिजनों ने लकड़ी से तार को हटाया। परिजन कुंवरपाल को लेकर प्राइवेट चिकित्सक के पास गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी किरन देवी, मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के एक ढाई वर्ष का पुत्र रचित है। पूर्व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी।



Source link

Verified by MonsterInsights